Search This Blog

Showing posts with label jupiter movement. Show all posts
Showing posts with label jupiter movement. Show all posts

Thursday, March 17, 2022

Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति जल्द ही करने जा रहे हैं अपनी राशि में गोचर

Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति जल्द ही करने जा रहे हैं अपनी राशि में गोचर



Jupiter

Jupiter enters Taurus on May 1, 2024, 12:59:53

मेष राशि: देवगुरु बृहस्पति 12 महीने में एक बार ही अपना राशि परिवर्तन करते हैं। इस बार गुरु ग्रह 13 अप्रैल 2024 को मीन राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का मीन राशि में गोचर सकारात्मक परिणाम दे सकता है। गुरु ग्रह मेष राशि के द्वादश भाव में स्थित होगा। यह जातक के ज्ञान के प्रति झुकाव दर्शाता है। इस गोचर से मेष राशि के जातकों को चिंताओं से राहत मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी यह एक अच्छा समय हो सकता है। जो लोग कोई नया व्यवसाय शुरू करने या किसी नई नौकरी में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, यह आपके लिए एक अच्छा अवसर है। परिवार के सदस्यों के बीच शांति और सद्भाव रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम होने की संभावना है। कुल मिलाकर, ऐसा लगता है कि मेष राशि के जातकों के अधिकतम लाभ के लिए और सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने के लिए यह समय अच्छा और लाभकारी होगा।


Jupiter

Jupiter enters Taurus on May 1, 2024, 12:59:53


वृष राशि: बृहस्पति देव ज्ञान और बुद्धि का पर्याय है। यह विकास और सफलता का कारक है। सामान्य तौर पर, वृषभ राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का मीन राशि  में गोचर अच्छे परिणाम लेकर आने की संभावना है। इस गोचर के दौरान गुरु ग्रह वृषभ राशि के एकादश भाव में स्थित होगा। यह गोचर वृषभ राशि के लिए सौभाग्य के साथ-साथ मान-सम्मान भी लेकर आ रहा है। संतान और वित्त से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलने की अच्छी संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठों के साथ आपके सबंध बेहतर बन सकते हैं। जो लोग रोमांटिक रिश्ते में हैं वे अपने रिश्ते को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं और शादी कर सकते हैं। जातकों के सकारात्मक रोमांटिक संबंध होने की संभावना है। यदि जीवनसाथी के साथ कोई घरेलू समस्या थी, तो  बृहस्पति के गोचर के दौरान हल होने की संभावना है। 



मिथुन राशि: देवगुरु बृहस्पति का मीन राशि में गोचर अधिकांश राशियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है और मिथुन राशि के जातक भी इसका अपवाद नहीं है। मिथुन राशि के जातकों को कई समस्याओं से मुक्ति मिलने की संभावना है। गुरु ग्रह इस गोचर के दौरान मिथुन राशि के दशम भाव में स्थित होगा। इस गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातकों को किसी ऐसे व्यक्ति से धन वापस मिल सकता है जिसने इसे आपसे उधार लिया था। आपको अपनी परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता भी मिलने की संभावना है। कारोबारियों के लिए यह समय विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है क्योंकि उन्हें अपने व्यापार में तेजी लाने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। मिथुन राशि के जातक करियर में भी तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। 



कर्क (Cancer) राशि पर प्रभाव

राशि चक्र की चौथी राशि कर्क होती है। कर्क राशि में गुरु को उच्च का माना जाता है, लेकिन गुरु 13 अप्रेल 2024 को मीन राशि में गोचर करेंगे। यह स्थान कर्क राशि के लिए 9वां स्थान होगा। गुरु यह भ्रमण कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय आप लंबी यात्राएं करेंगे। हो सकता है ज्यादातर यात्राएं धार्मिक हो। आर्थिक रूप से कोई लंबा इनवेस्टमेंट करने का विचार आपके मन में आएगा। इसमें सोच-समझ के आप आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान काम का बोझ भी आप पर बढ़ सकता है। जिन लोगों को अपनी शादी का इंतजार है, उनका रिश्ता पक्का ह सकता है। guru ka rashi parivartan 2024 कर्क राशि के जातकों पर अपना विशेष प्रभाव डालेंगे। इस दौरान जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव भी दूर होगा। भगवान शिव की उपासना करना कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा।




सिंह (Leo) सिंह राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन 2024 (guru ka rashi parivartan 2024) का प्रभाव

सिंह राशि के लिए 2024 मेें गुरु राशि परिवर्तन (guru ka rashi parivartan 2024) करके आठवें स्थान से गोचर करेगा। इस समय आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति सुधरेगी, लेकिन आपका खर्च भी उसी तरह होगा। जो लोग शादीशुदा है, उनके ससुराल पक्ष से संबंध सुधर सकते हैं। इस दौरान आप अनावश्यक बात पर गुस्सा कर सकते हैं, हालांकि परिवार के लोगों के साथ आपके मतभेद भी सुलझेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है, उनके लिए समय थोड़ा इंतजार करने वाला कहा जा सकता है। हालांकि बिजनेस में नई कोई शुरुआत कर सकते हैं। इस पूरे गोचर के दौरान आपको वाहन आदि चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। हालांकि पुराने अटके काम में तेजी आ सकती है।



Download jyotishgher android app for free dashboard

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.vedicastro.jyotishghar&hl=en_IN&gl=US


कन्या (Virgo) राशि पर गुरु के मीन राशि में गोचर 2024 का प्रभाव

गुरु ग्रह अप्रेल 2024 में राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश (Jupiter Transit in Pisces ) करेंगे। कन्या राशि के लिए यह गोचर सातवें स्थान में होगा। इस समय आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हो सकते हैं। हालांकि पुरानी कोई बीमारी आपकी दूर हो सकती है। नौकरी या बिजनेस करने वालों को गुरु के इस राशि परिवर्तन से लाभ मिल सकता है। हालांकि पार्टनरशिप में काम करने वालों को बेहद सावधानी से काम करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ भी मतभेद बढ़ने की आशंका लगी रहेगी। यह समय आर्थिक रूप से सामान्य रहेगा। कोई नए खर्चें आपको परेशान करेंगे। इस एक साल के अंतर्गत आपको किसी भी नए बिजनेस की शुरुआत से बचना चाहिए। वहीं किसी के साथ पार्टनरशिप का काम भी शुरू नहीं करना चाहिए। हालांकि अविवाहित लोगों के लिए यह समय अच्छा हो सकता है।


गुरु का राशि परिवर्तन 2024 का तुला राशि (Libra) पर प्रभाव

तुला राशि का स्वामी शुक्र है। तुला राशि के लोगों के लिए गुरु का मीन राशि में गोचर 2024 में छठे स्थान में होगा। कुंडली मे छठवें भाव को शत्रु स्थान या रोग स्थान भी कहते हैं। गुरु का यह परिवर्तन तुला के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल समय हो सकता है। आप अचानक से बीमार हो सकते हैं। बार-बार पेट दर्द की परेशानी होगी। हालांकि छठे स्थान से गुरु के जाने से आपको नौकरी में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। इस समय आप किसी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। विदेश से जुड़े बिजनेस में भी आपको फायदा हो सकता है। कॅरियर की दृष्टि guru ka rashi parivartan 2024 आपको स्थान परिवर्तन का भी लाभ दे सकता है। गुरु पूजा से आपको लाभ होगा, फिर भी किसी निवेश को लेकर आप कुछ अच्छी योजना बनाने में सक्षम हो पाएंगे।





वृश्चिक राशि (Scorpio) पर प्रभाव


अप्रेल 2024 में गुरु राशि परिवर्तन करके जब मीन राशि में पहुंचेंगे, वृश्चिक राशि के लिए यह पांचवां भाव में होगा। पांचवां भाव संतान भाव या विद्या भाव कहलाता है। गुरु का मीन राशि में गोचर (Jupiter Transit in Pisces) आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपने प्रिय को प्रपोज करने की योजना बना सकते हैं। आप शारीरिक रूप से तंदुरुस्त महसूस करेंगे। किसी पुराने इनवेस्टमेंट से आपको फायदा हो सकता है। इस समय विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। वे कोई नया कोर्स जॉइन कर सकते हैं। रिलेशनशिप के बढ़ते इश्यू भी इस समय सॉल्व होंगे। इस एक साल में आपके लिए समय सामान्य से अच्छा रहेगा। आपको कई जगहों से लाभ प्राप्त होगा।


व्यक्तिगत परामर्श के लिए विवरण बॉक्स चेक करें या jyotishgher एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड करें या www.jyotishgher.in पर जाएं

For free reply share CODE from our website or android app Then share your birth chart & one question with patience


धनु (Sagittarius) राशि पर प्रभाव

2024 अप्रेल में गुरु का राशि परिवर्तन (guru ka rashi parivartan 2024) मीन राशि में होगा। मीन और धनु दोनों गुरु की अपनी राशि है, लेकिन धनु के लिए गुरु का यह गोचर चौथे स्थान पर होगा। इस दौरान आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने या किसी नए वाहन को खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन के लिए यह समय सामान्य से अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति का कोई विवाद चल रहा हो, तो आपको उसके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विदेश जाने की योजना बनाने वालों के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है।




मकर राशि (Capricorn) पर इसका प्रभाव

मकर राशि के लिए गुरु का मीन राशि में जाना (Jupiter Transit in Pisces) सामान्य फलदायक रहेगा। मकर राशि के लिए गुरु का परिभ्रमण तीसरे स्थान से होगा। तीसरा स्थान पराक्रम और भाई-बहनों के साथ संबंधों के लिए जाना जाता है। गुरु के इस गोचर के कारण आपके भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। पिछले कई दिनों से जो मतभेद चल रह थे, वे अब दूर हो सकते हैं। इस दौरान आप काफी यात्राएं कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थान पर भी जाना होगा। इस समय नौकरी या बिजनेस करने वालों को कुछ कठिनाई हो सकती है। आपको सहयोगियों से सख्ती से पेश आने की जगह बहुत प्यार से बात करना होगा। गुरु के इस राशि परिवर्तन (guru ka rashi parivartan 2024) के असर के चलते आपको योग और प्राणायाम में रुचि हो सकती है। गुरु ग्रह के अच्छे रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको वेदोक्त पद्धति से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाना चाहिए।


गुरु का मीन राशि में गोचर 2024 का कुंभ राशि (aquarius) पर प्रभाव

गुरु का यह राशि परिवर्तन आपके लिए दूसरे स्थान में होगा। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पैतृक संपत्ति से जुड़े कोई विवाद बढ़ भी सकते हैं, लेकिन ये विवाद ज्यादा नहीं बढ़ेंगे। आपकी वाणी मीठी होगी और लोगों को आप अपनी बात से प्रेरित कर पाएंगे। आपको अचानक से कोई धन लाभ हो सकता है। वाहन आदि चलाने में आपको बेहद ध्यान रखना होगा। हालांकि नौकरीपेशा लोगों को यदि नए अवसर की तलाश है तो गुरु का मीन राशि में गोचर आपके लिए शुभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में कस्टमर का सहयोग मिलेगा। नए कस्टमर भी आपको विशेष लाभ दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी सुधरेंगे। हालांकि बीच-बीच में मतभेद होते रहेंगे, लेकिन बात ज्यादा आगे तक नहीं बढ़ेगी। 




गुरु का राशि परिवर्तन 2024 का मीन राशि (Pisces) पर प्रभाव


13 अप्रेल 2024 गुरु कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में (Jupiter Transit in Pisces) प्रवेश करेंगे। यह गुरु की खुद की अपनी राशि है। आपके लिए गुरु का यह भ्रमण पहले भाव में होगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहद सुधरेंगे। आपके बीच अच्छा तालमेल बढ़ेगा आपकी विद्वता बढ़ेगी और समाज में आपकी प्रशंसा होगी। आप कुछ नया सीखने के लिए उत्साहित रहेंगे। वहीं सामाजिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। guru ka rashi parivartan 2024 बिजनेस करने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ मिलकर बिजनेस बढ़ाने की योजना पर काम करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के परफॉर्मेंस में सुधार आएगा। आपको बॉस से तारीफ मिल सकती है। आप अपने सभी पेंडिंग काम समय पर पूरा करने की योजना पर काम करेंगे। गुरु ग्रह के और भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको शिव पूजा करना चाहिए।




IF YOU THINK YOU SHOULD GO FOR PERSONAL CONSULTATION THEN ONLY GO THOUGH ALL THE OPTIONS LISTING BELOW LINKS



Our social Links-


Android APp -https://play.google.com/store/apps/details?id=com.vedicastro.jyotishghar&hl=en_us




Facebook-          @jyotishghar

Twitter-               @jyotishgher

instagram-        @jyotishgher


BLOG-                 https://jyotishgher.blogspot.com/

WEBSITE-           https://jyotishgher.in


(ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) (ॐ) 

PERSONAL CONSULTATION REPLY BY EMAIL | MAX TIME CAN BE FROM 4 TO 6 DAYS BETWEEN

Email -     care.jyotishgher@gmail.com