Search This Blog

Showing posts with label Perfect Age for Marriage. Show all posts
Showing posts with label Perfect Age for Marriage. Show all posts

Friday, November 18, 2022

Perfect Age for Marriage According To Rashi

 Perfect Age for Marriage According To Rashi

किसी की भी जिंदगी का खुशनुमा लम्हा होता है जब वो दुल्हे की शेरवानी पहने घोड़े पर सवार होता है। वहीं, लड़कियां भी तो अपनी शादी के सपने कितनी खुश होकर सजाती हैं। इंटरनेट पर शादी के लिए सही उम्र या सही समय क्या है, इस तरह के सवालों की भरमार है। वैसे तो ये आपका निजी फैसला होना चाहिए, जब आप खुद को इस नई जिम्मेदारी को संभालने लायक महसूस करने लगें तो आप शादी के लिए तैयार हैं। कई लोग शादी से जुड़े कदम उठाने से पहले पंडित जी से सलाह मशविरा भी करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए परिणय सूत्र में बंधने की सही उम्र क्या है-

मेष राशि: आमतौर पर इस राशि के लोग ज्यादा धैर्यवान नहीं होते हैं।वो हर काम को जल्द से जल्द निपटा देना चाहते हैं, चाहे वो कार्य फिर उनके लिए घाटे का सौदा ही क्यों न हो। ऐसे में अगर इस राशि के लोग जल्दी शादी करते हैं तो स्वयं को और अपने साथी, दोनों को ही नुकसान पहुंचाएंगे। इसलिए ये जरूरी है कि मेष राशि के जातक अपने लेट ट्वेंटीज में शादी करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.vedicastro.jyotishghar&hl=en_IN&gl=US

वृषभ राशि: सही जीवनसाथी के लिए वृषभ राशि के लोग इंतजार करते हैं। वो अपने लिए ऐसे जीवनसाथी की तलाश में होते हैं जो उनसे प्यार करे और उनकी इज्जत करे। सच्चा प्यार मिलने के बाद ही इस राशि के लोग शादी करते हैं। विवाह के लिए इनकी सही उम्र 30 साल रहती है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोग शुरू में अपने जीवन के प्रति उतने गंभीर और लगनशील नहीं होते हैं। इस राशि के लोगों के लिए विवाह की सबसे सही उम्र 30 साल होती है। 30 की उम्र के बाद ये लोग शादी करते हैं तो इनका भाग्‍योदय होने की संभावना बढ़ जाती है।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोग शुरू से ही अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित होते हैं और जल्दी शादी कर लेते हैं। लेकिन कम उम्र में ही विवाह करने की वजह से इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिकता नहीं है। इन्‍हें 30 की उम्र तक शादी करनी चाहिए। इस उम्र के बाद शादी करना आपके लिए ज्‍यादा शुभ हो सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोग लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं। ये लोग कूल और फन लविंग होते हैं इसलिए इन्हें शादी की कोई चिंता नहीं होती है। 30 साल की उम्र के बाद शादी करना सिंह राशि के जातकों के लिए सबसे उपयुक्त है।

https://www.jyotishgher.in

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को हर मामले में परफेक्शन पसंद है। जिंदगी में ये लोग बहुत ही ज्यादा बैलेंस बनाकर चलते हैं। शादी के विषय में भी इन पर यही बात लागू होती है। कन्या राशि के लोगों के लिए 25-26 की उम्र शादी के लिए सबसे अनुकूल समय है।

तुला राशि: तुला राशि के जातक धैर्यवान होते हैं और किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले काफी सोच-विचार करते हैं। लेकिन एक बार जब वो निर्णय ले लेते हैं तो उनके मन में कोई शंका नहीं रह जाती। तुला राशि के लोगों की शादी की सही उम्र 20 से 30 साल के बीच होती है।

https://youtube.com/shorts/vjcwFs_1rvE

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक बहुत ही पोजेसिव नेचर के होते हैं और ये बहुत ही जल्दी किसी भी चीज को अंजाम दे देते हैं। कई बार यही आदत इन्हें मुश्किल में भी डाल देती है। इन्हें शादी जैसा बड़ा फैसले लेने से पहले गंभीरता से सोचना चाहिए। वृश्चिक राशि वालों के लिए शादी का सबसे उपयुक्त समय 30 साल के बाद माना जाता है।



धनु राशि: धनु राशि के लोगों को दूसरों की बातों पर आसानी से ध्यान नहीं देते हैं, कोई भी फैसला लेने के लिए उन्हें समय और स्पेस दोनों चाहिए होता है। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 34 साल के बाद रहती है। इस उम्र के बाद शादी करने पर इनका भाग्‍योदय हो सकता है।

मकर राशि: मकर राशि के लोग हर परिस्थिति में एडजस्ट कर सकते हैं। किस उम्र में शादी करना है ये उनके लिए मायने नहीं रखता है। वो हर उम्र और जिम्मेदारी के अनुरूप ढ़ल जाते हैं। इन्हें जब महसूस होता है कि शादी का सही वक्त आ गया है तब इन्हें शादी कर लेनी चाहिए।

https://dailymotion.com/playlist/x7lqq3

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को अपनी आजादी बहुत प्यारी होती है जिसे लेकर आसानी से इस बात पर समझौता नहीं करते हैं। इन्हें एक ऐसे पार्टनर की खोज रहती है जो इनके पर्सनल स्पेस की कद्र करे और उनके नजरिए को समझे। वैसे तो इनके लिए उम्र कोई मायने नहीं रखता लेकिन 30 साल के बाद इन्हें शादी कर लेना चाहिए।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.vedicastro.jyotishghar&hl=en_IN&gl=US

मीन राशि: मीन राशि के लोग दिन में भी सपने देखना पसंद करते हैं। इन्हें आइडियल रिलेशनशिप के बारे में बहुत सी फैंटसी होती हैं। इस राशि के लोग बहुत इमोशनल भी होते हैं, इसलिए इन्हें परफेक्ट पार्टनर की तलाश में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। मीन राशि के जातकों के लिए शादी के लिए ऐसी कोई परफेक्ट उम्र नहीं होती है। लेकिन उन्हें 20 से 40 साल के अंदर विवाह कर लेना चाहिए।